सुंदरकांड का पाठ कर 51 किलो लड्डुओं का भोग लगाकर मनाया हनुमान जन्मोत्सव
श्री राम नाम विश्व बैंक समिति ने हर्षाेल्लास के साथ मनाया हनुमान जन्मोत्सव
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-श्री राम नाम विश्व बैंक समिति के तत्वावधान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।श्रीहनुमान जन्मोत्सव पर 51किलो लड्डुओं का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।
श्री राम नाम विश्व बैंक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुमित तिवारी ने कहा कि रामभक्त हनुमान इस पृथ्वी पर चिरंजीवी है।इसीलिए उनकी जयंती नहीं जन्मोत्सव मनाया जाता है। भगवान श्रीहनुमान अष्ट सिद्धि और नवनिधि के दाता है।उनकी पूजा पाठ के प्रताप से समूल पापों का नाश होता है।संस्था के महासचिव विकास गर्ग ने कहा कि हनुमान जी को प्रसन्न करने का सहज तरीका है सिर्फ और सिर्फ राम नाम,हनुमान जी महाराज सिर्फ राम नाम के भूखे है जहां पर श्रीराम नाम का निरंतर भजन व संकीर्तन चलता है वहां पर हनुमान जी महाराज निश्चित रूप से विराजते है।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी,बरेली के जिला महामंत्री अंकित शुक्ला,आशीष शर्मा,तरुण शर्मा,मुकेश शर्मा,मोहित चौहान,प्रदीप शर्मा,शरद चंद्र,कुलदीप अरोड़ा,कुलदीप राय,राजकुमार,आचार्य पुनीत, शशिकांत शर्मा,शिवम शर्मा, नवनीत तिवारी,योगेंद्र सिंह रावत,विशेष कुमार,नीतीश रोहेला आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।.

0 टिप्पणियाँ