डॉ. पंड्या के पोलैंड दौरे से भारतीय समुदाय में जागी नई चेतना
एआई और आध्यात्मिक समाधान पर भारतीय राजदूत से वारसॉ में हुई चर्चा
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि एवं हरिद्वार स्थित देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ.चिन्मय पंड्या ने अपने विदेश प्रवास के क्रम में पोलैंड की राजधानी वारसॉ का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने भारत की नवनियुक्त राजदूत और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) की वरिष्ठ अधिकारी नीता भूषण से शिष्टाचार भेंट की।अपनी रणनीतिक कार्य शैली और द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ बनाने के लिए विख्यात श्रीमती भूषण के साथ हुई यह मुलाकात सांस्कृतिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण रही।भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रचार- प्रसार और मानवीय मूल्यों की पुनर्स्थापना हेतु अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मिलकर कार्य करने की सहमति बनी।राजदूत श्रीमती नीता भूषण ने देवसंस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।डॉ.पंड्या के इस दौरे से पोलैंड में भारतीय समुदाय में एक नयी चेतना जागृत हुई है और भविष्य में सांस्कृतिक समन्वय के नए द्वार भी खुले हैं।
0 टिप्पणियाँ