पेंशनर्स को दी जाएगी विशेष चिकित्सा सुविधाएं
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के सिंह ने पेंशनर्स और वरिष्ठ नागरिकों को उनके निदान व उपचार में प्राथमिकता देने और किसी भी तरह की समस्या नहीं होने देने के निर्देश अस्पतालों को दिए हैं।सीएमओ ने सभी अस्पतालों में पांच बेड पेंशनर्स के लिए आरक्षित रखने की घोषणा भी की है।सीएमओ डॉ.आर.के.सिंह गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन (जीपीडब्लूओ) की सम्मान सभा में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे।
जीपीडब्लूओ के अध्यक्ष बी.पी चौहान की अध्यक्षता और महामंत्री जे.पी.चाहर के संचालन में स्थानीय मेला चिकित्सालय में संपन्न सभा में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ.आर वी.सिंह,मेला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.राजेश कुमार,उपजिला चिकित्सालय रुड़की के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.ए.के मिश्रा,नेत्र सर्जन डॉ.एस.के सोनी ने भाग लिया।इस अवसर पर अस्पतालों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की ओर से वरिष्ठ नागरिक श्रेणी के पेंशनर्स को पूरे सम्मान के साथ पंजीकरण से औषधि मिलने तक की सेवाएं प्राथमिकता पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था बताई और किसी भी असुविधा की दशा में सीधे उनसे संपर्क करने की अपील की गई।डॉ.एस.के.सोनी द्वारा गर्मी के मौसम और बढ़ती उम्र में आंखों की परेशानी और नेत्र रोगों के प्रति सावधानी तथा उपचार पर विस्तार से प्रकाश डालकर पेंशनर्स को कृतज्ञ किया।बैठक में एक दर्जन पेंशनर्स ने ऑर्गेनाइजेशन की सदस्यता ग्रहण की,सामूहिक जन्मदिन भी मनाया गया।पेंशनर्स द्वारा चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के उपस्थित सभी अधिकारियों का बैज अलंकरण, माल्यार्पण,अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।रजत महोत्सव की समीक्षा भी की गई। कार्यक्रम का संचालन जे.पी.चाहर ने किया।
0 टिप्पणियाँ