Ticker

6/recent/ticker-posts

सड़क के मरम्मत कार्य को 05दिन कि भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण करें-जिलाधिकारी

 सड़क के मरम्मत कार्य को 05दिन कि भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण करें-जिलाधिकारी

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-शहर मंे सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से हो रही परेशानी के मद्देनजर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्देश दिए कि सीवरेज निर्माण कार्यों एवं खोदी गई सड़कों के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को त्वरित गति कार्य करायें।

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए है कि भारत माता मंदिर रोड क्षेत्रांतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गयी सड़क के मरम्मत कार्य को 05दिन कि भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण करें।जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए।जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में उत्तराखंड पेयजल निगम एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा त्वरित गति से कार्य किए जा रहे है। परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण कार्यों का विवरण निम्नवत है जिसमें-पैकेज 01 के अंतर्गत सूरजपुर कॉलोनी सीसी रोड 10मीटर,शांति मार्ग सीसी रोड 66.8मीटर,इंडस्ट्रियल एरिया बीटी रोड 180 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है,कुल 256.8कार्य पूर्ण कर लिया गया है।पैकेज 02 के अंतर्गत द्वारिका विहार पावर ब्लॉक 48मीटर,मीटर,महेंद्रा विहार पावर ब्लॉक 10मीटर,रतन वाटिका सीसी रोड 46मीटर ,अजितेश विहार पावर ब्लॉक 30मीटर,गणपतिधाम फेस 2पावर ब्लॉक 28मीटर, गणपतिधाम फेस 3 पावर ब्लॉक 30,त्रिलोक नगर पावर ब्लॉक 42मीटर,राज विहार फेस सीसी रोड 85मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 319मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सांसद मोहिबुल्ला नदवी ने दारुल उलूम का किया दौरा, देश के हालात पर हुई चर्चा