Ticker

6/recent/ticker-posts

बाबा हरदेव सिंह को समर्पित ‘समर्पण दिवस’ 13 मई को समालखा में, सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज देंगी आशीर्वचन

बाबा हरदेव सिंह को समर्पित ‘समर्पण दिवस’ 13 मई को समालखा में, सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज देंगी आशीर्वचन

रिपोर्ट - धर्मेन्द्र अनमोल

सहारनपुर-संत निरंकारी सत्संग भवन देहरादून रोड़ पर मंगलवार साप्ताहिक संगत में ब्रांच संयोजक हरबंस लाल जुनेजा ने बताया कि युगदृष्टा बाबा हरदेव सिंह की स्मृति में ‘समर्पण दिवस’ का आयोजन 13 मई, बुधवार को संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा, हरियाणा में होगा।

सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज और निरंकारी राजपिता के सान्निध्य में कार्यक्रम शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा। इसके बाद सतगुरु माता आशीर्वचन देंगी। देश-विदेश से श्रद्धालु समागम में पहुंचेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण निरंकारी मिशन की अधिकृत वेबसाइट पर होगा। जुनेजा ने कहा कि बाबा हरदेव सिंह प्रेम, करुणा और मानवीय संवेदनाओं के प्रतीक थे। उनकी मधुर मुस्कान और दिव्य वाणी ने अनगिनत लोगों को आत्मिक शांति दी। उन्होंने संदेश दिया कि सच्चा जीवन प्रेम, सेवा और समर्पण से परिपूर्ण हो।बाबा जी के नेतृत्व में मिशन ने रक्तदान, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण जैसे कार्य किए। उन्होंने बताया कि ईश्वर की सच्ची भक्ति मानव सेवा से ही सार्थक होती है।लगभग 36 वर्ष तक मिशन का नेतृत्व कर बाबा हरदेव सिंह ने इसे वैश्विक स्तर पर पहुंचाया। आज मिशन 67 से अधिक देशों में आध्यात्मिक जागृति और मानव कल्याण का कार्य कर रहा है। मिशन को संयुक्त राष्ट्र संघ की सामाजिक एवं आर्थिक परिषद में सलाहकार का दर्जा भी प्राप्त है।बाबा जी ने “एकत्व में सद्भाव”, “वसुधैव कुटुम्बकम” और “एक को जानो, एक को मानो, एक हो जाओ” का संदेश दिया। उनका “दीवार रहित संसार” का स्वप्न विश्व बंधुत्व की प्रेरणा देता है।वर्तमान में सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज उसी परंपरा को आगे बढ़ा रही हैं। उनके सान्निध्य में मिशन मानवता को आत्मबोध और विश्व बंधुत्व के पथ पर ले जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया एसडीएम, तहसील और निबंधन कार्यालय का निरीक्षण