Ticker

6/recent/ticker-posts

31वाँ "रामायण को जानें" कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई अद्भुत प्रतिभा

 31वाँ "रामायण को जानें" कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई अद्भुत प्रतिभा

सारंग सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन द्वारा ज्ञानवर्धक एवं संस्कारमय आयोजन सम्पन्न

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-दिल्ली रोड स्थित ग्राम जन्धेड़ा समसपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज में आज सारंग सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन के तत्वावधान में अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं संस्कारमय 31वें "रामायण को जानें" कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुआ।

संस्था के महासचिव रवि बख्शी ने प्रभावशाली संचालन करते हुए बच्चों से रामायण से संबंधित रोचक प्रश्न पूछे। प्रतिभागियों ने पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ त्वरित उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया।कार्यक्रम में सृष्टि पवार, पल्लवी, अंशुला, खुशी, अनुष्का, अभिनव, अनुराग, कनक, प्रियांशी एवं रितिका ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।संस्था के अध्यक्ष रमेश चंद छबीला ने कहा कि बच्चों का उत्साह अत्यंत सराहनीय है। ज्ञान ही मनुष्य की सबसे बड़ी शक्ति है और रामायण हमें आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देती है।विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रामायण के आदर्श सदैव हमारे जीवन को दिशा देते रहेंगे।
विद्यालय के अध्यक्ष संतोष पाल ने कहा कि सारंग सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन बच्चों के लिए निरंतर ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित करता है, जो अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने बच्चों से भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने तथा माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करने का आह्वान किया।इस अवसर पर प्रतिभागी बच्चों को संस्था की ओर से "श्री राम रत्न सम्मान" प्रदान किया गया। वहीं विद्यालय प्रबंधन द्वारा सफल आयोजन के लिए रमेश चंद छबीला एवं रवि बख्शी को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज पवार, प्रदीप कुमार, संजय कुमार, सुषमा देवी, रुचि, मुकेश देवी, कृष्ण पाल, प्रवीण कुमार, विजेंद्र कुमार एवं अमरपाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक बृजेश शर्मा का विशेष सहयोग रहा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया एसडीएम, तहसील और निबंधन कार्यालय का निरीक्षण