Ticker

6/recent/ticker-posts

राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जिला कुश्ती टीमों का चयन 19 मई को -डॉ. संदीप गुप्ता

 राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जिला कुश्ती टीमों का चयन 19 मई को -डॉ. संदीप गुप्ता

जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के तत्वावधान में होगा चयन ट्रायल का आयोजन

चयन ट्रायल में खिलाड़ियों को चयन कुश्ती प्रशिक्षक आदेश कुमार और संदीप पहलवान के द्वारा किया जायेगा

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के तत्वावधान में आगामी 31 मई से 2 जून तक भदोही जिले में अंडर-23 (23 वर्ष से कम आयु वर्ग) राज्य स्तरीय बालक एवं बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में सहारनपुर जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली बालक और बालिका टीमों का चयन 19 मई (मंगलवार) को प्रातः 11.00 बजे से डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा।


जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के सचिव प्रोफेसर डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि चयन ट्रायल में खिलाड़ियों की तकनीक और दमखम को परखने के लिए एक विशेष चयन समिति बनाई गई है। इसमें मुख्य रूप से कुश्ती प्रशिक्षक आदेश कुमार और संदीप पहलवान शामिल हैं, जो बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पहलवानों का चयन भदोही में होने वाली राज्य प्रतियोगिता के लिए करेंगे। सचिव प्रोफेसर डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि चयन ट्रायल में चयन खिलाड़ियों का चयन बालक वर्ग में फ्री स्टाइल और ग्रीकोरोमन स्टाइल शैली में होगा जबकि बालिकाओं का चयन मात्र फ्री स्टाइल में होगा। उन्होने बताया कि बालक फ्री स्टाइल में  57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 और 125 किलोग्राम और बालक ग्रीकोरोमन स्टाइल में  55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97 और 130 किलोग्राम जबकि बालिका वर्ग (केवल फ्री स्टाइल) में  50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 और 76 किलोग्राम मे खिलाड़ियों को चयन किया जायेगा। उन्होने बताया कि चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी की जन्म तिथि वर्ष 2003 से 2007 के मध्य की होनी चाहिए। जबकि जन्म तिथि वर्ष 2008 वाले खिलाड़ी चिकित्सा और अभिभावक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर भाग ले सकेंगे।           
जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को निर्धारित नामांकन शुल्क 200 रुपए प्रति खिलाड़ी प्रति स्टाइल के साथ आधार कार्ड और शासन द्वारा मान्य आयु प्रमाण पत्र की मूल प्रतियां लानी होगी और एक एक फोटो कॉपी जिला कुश्ती प्रशिक्षक आदेश कुमार को चयन स्थल पर चयन से पूर्व भार करते समय जमा करानी होगी। अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि आयु प्रमाण पत्र कम से कम 5 वर्ष पूर्व का बना होना चाहिए यानी वर्ष 2020 से पूर्व का बना होना चाहिए। उन्होने बताया कि चयन ट्रायल के लिए तैयारियां जोरो पर चल रही है व ट्रायल में जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के कई पदाधिकारियों समेत खिलाड़ी मौजूद रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया एसडीएम, तहसील और निबंधन कार्यालय का निरीक्षण