Ticker

6/recent/ticker-posts

जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 201शिकायतों पर प्रशासन ने की त्वरित सुनवाई

जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 201शिकायतों पर प्रशासन ने की त्वरित सुनवाई

हाईटेंशन लाइन, अतिक्रमण और बुजुर्ग उत्पीड़न के मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश,

जन सुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों पर सख्ती,नगर निगम समेत चार विभागों से मांगा स्पष्टीकरण

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

देहरादून-जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई में जनसमस्याओं का अंबार उमड़ पड़ा।संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद,अवैध कब्जा,अतिक्रमण,उत्पीड़न,विद्युत सुरक्षा,आर्थिक सहायता,सामाजिक सुरक्षा एवं स्कूल फीस माफी सहित विभिन्न विषयों से जुड़ी 201 शिकायतें दर्ज हुई।प्रशासन ने अधिकांश मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया,जबकि शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान कई बुजुर्गों ने पारिवारिक उत्पीड़न और संपत्ति विवाद से जुड़ी पीड़ा प्रशासन के समक्ष रखी।बीमार बुजुर्ग घनश्याम भण्डारी ने बड़े बेटे पर दुकान पर कब्जा करने और मकान हड़पने की कोशिश का आरोप लगाया। वहीं कैंसर से पीड़ित 80वर्षीय किस्मत सिंह ने बेटी और दामाद पर धोखाधड़ी से जमीन और मकान अपने नाम कराने तथा मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया।दोनों मामलों में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को तत्काल कानूनी कार्रवाई कर राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। आमवाला निवासी 61वर्षीय विधवा मुन्नी देवी ने बहू-बेटे पर मारपीट और घर से निकालने का आरोप पर एसडीएम को भरण-पोषण अधिनियम के तहत वाद दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।जनता दरबार में आर्थिक सहायता से जुड़े मामलों में भी कई फरियादी पहुंचे।ग्राम माधोवाला की मोनिका,अंजली और कुन्ती देवी ने बच्चों की शिक्षा के लिए सहायता मांगी,जबकि आजाद नगर निवासी अनवरी जहां ने पुत्री विवाह,प्रेम सिंह ने मकान मरम्मत तथा रविकांत शर्मा एवं सुनता सम्मल ने बच्चों की स्कूल फीस माफी के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई।संबंधित अधिकारियों को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान नगर निगम,पशुपालन,पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है।जनता दरबार में एसडीएम स्मृता परमार,एसडीएम विनोद कुमार,एसडीएम अपूर्वा सिंह, एसडीएम कुमकुम जोशी,एसडीएम अपर्णा ढ़ौडियाल,जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार,मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढ़ौडियाल,तहसीलदार सुरेन्द्र देव,विवेक राजौरी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सफाई सम्बंधी समस्याओं का गंभीरता से कराएं समाधान- नगरायुक्त