तेजी से जारी हेै सीवरेज के लिए खोदी गयी सड़कों का पुनर्निर्माण संबंधी कार्य
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश के पर निर्माण कार्य तीव्र गति से किए जा रहे है।
परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्य निर्माण कार्यों का विवरण निम्नवत है जिसमें-पैकेज 01 में इंद्रा एनक्लेव टाइल्स रोड कुल 32मीटर तथा पैकेज 02 के अंतर्गत लोक सेवा आयोग सीसी रोड 15मीटर, मोहन इनक्लेव सीसी रोड 25मीटर,गुप्ता कॉलोनी सीसी रोड 33मीटर,त्रिलोक नगर (पेवर ब्लॉक) 25मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 98मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है।
0 टिप्पणियाँ