जनसमस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे-मयूर दीक्षित
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण मे देरी होने पर डीएम ने लगायी फटकार
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज 66शिकायतों में से 30समस्याओं का मौके पर निराकरण कर शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व,भूमि,विवाद,विद्युत,अतिक्रमण,जल भराव,पेयजल आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता सुमन देवी,ज्योति देवी एवं राजन देवी निवासी ग्राम लालढांग की भूमि जिसका खसरा नं 237 है,भूमि के पास में ही बस्ती के कुछ लोगों ने उनकी भूमि में अवैध कब्जा कर और खेत में नाली का पानी डाला हुआ है,उन्होंने कब्जा हटवाने एवं नाले के पानी का निस्तारण करवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए,शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनिश्चित करे।यदि शिकायतकर्ता अपनी शिकायत लेकर जनसुनवाई कार्यक्रम में दोबारा पहुंचता है तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि जनसुनवाई में क्षेत्रवासियों द्वारा जो भी समस्या दर्ज कराई जा रही है,उनका संबंधित अधिकारी शीर्ष प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनाश्चित करे।बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है,उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करना सुनिश्चित करे,उन्होंने निर्देश दिए है कि 36 दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे। जिसमें एल 1 पर 583 शिकायतें तथा एल 2पर 143शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए साथ ही शिकायतकर्ता से सिस्टम के माध्यम से फोन पर वार्ता करे।सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पाया है कि कई विभागों द्वारा 36दिन से शिकायतों का निस्तारण नहीं किया गया है।जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है कि संबंधित अधिकारी आज ही शिकायतकर्ता से पोर्टल के माध्यम से वार्ता कर तथा जो भी शिकायत दर्ज की गई है,उसका निस्तारण करना सुनाश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई एवं लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी।बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी डॉ.लालित नारायण मिश्र,अपर जिलाधिकारी पी.आर.चौहान,मुख्य चिकित्साधिकारी आर.के सिंह,अपर उप जिलाधिकारी रुड़की हर गिरि,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी,जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा.शि.)अमित कुमार चन्द,जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल,जिला अर्थ संख्या अधिकारी नलिनी ध्यानी,जिला आपदा अधिकारी मीरा रावत,अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार,अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी,जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पॉल,जिला प्रोविजन अधिकारी अविनाश भदौरिया सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ