Ticker

6/recent/ticker-posts

कुमाऊं के विभिन्न शहरों में जलभराव के स्थायी समाधान के लिए 2043 करोड़ की योजना

कुमाऊं के विभिन्न शहरों में जलभराव के स्थायी समाधान के लिए 2043 करोड़ की योजना  

प्रमुख सचिव ने की समीक्षा पहले चरण में 10 शहरों में काम होगा शुरू 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हल्द्वानी-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर कुमाऊं मण्डल के शहरों में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु बड़ी पहल की गई है। आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने सिंचाई एवं अन्य विभागों के साथ बैठक कर मण्डल के 14 शहरों को चिन्हित करते हुए 2043 करोड़ रुपये के ड्रेनेज प्रस्ताव शासन को भेजे थे।

प्रमुख सचिव आर.मीनाक्षी सुन्दरम ने सचिवालय में बैठक कर इन प्रस्तावों की समीक्षा की। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत भी वीसी के माध्यम से बैठक में शामिल हुए और प्रस्तावों पर विस्तृत जानकारी दी।बैठक में चर्चा करते हुए प्रथम चरण में जलभराव से सर्वाधिक प्रभावित 10शहरों को प्राथमिकता पर लेने का निर्णय लिया गया।इनमें टनकपुर, बनबसा,खटीमा,रूद्रपुर,काशीपुर,गदरपुर,सितारगंज,हल्द्वानी तथा मालधनचौड़ शामिल हैं।प्रमुख सचिव ने कहा कि इन शहरों में भी सबसे ज्यादा जलभराव वाले इलाकों में पहले काम शुरू किया जाएगा।प्रथम चरण के बाद शेष 4 शहरों को द्वितीय चरण में लिया जाएगा। सभी कार्यों को तैयार मास्टर प्लान के अनुरूप चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से काम करें और पहले प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में ड्रेनेज कार्य पूरा करें ताकि जनता को राहत मिल सके। उन्होंने मास्टर प्लान को समयबद्ध ढंग से लागू करने को कहा।बैठक में सिंचाई विभाग सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के संगठन विस्तार को मिली गति, तरुण सिरोही बने प्रदेश उपाध्यक्ष