29 मई को मनाई जाएगी चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि-चौधरी नीरपाल सिंह
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-दिल्ली रोड आवास विकास में वरिष्ठ नेता मुकेश चौधरी के आवास पर बैठक करते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि 29 मई को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की 39 वी पुण्यतिथि दिल्ली रोड शाकुंभरी विहार में सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाई जाएगी।
चौधरी नीरपाल ने कहा कि 29 मई भारत देश के महानायक, किसानों-गरीबों की आवाज, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी को स्मरण करने का दिन है।ग्रामीण भारत, किसान, मजदूर और सामाजिक न्याय की राजनीति को नई दिशा देने वाले श्रद्धेय चौधरी साहब का संपूर्ण जीवन संघर्ष, सादगी और राष्ट्रसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण रहा है। उनका विचार आज भी देश के करोड़ों किसानों और युवाओं को मार्ग दिखा रहा है इस अवसर पर वरिष्ठ नेता मुकेश चौधरी, महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक,शेषमणि, मो इस्लाम, मो जावेद, मो शमशाद,गोल्डी आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ