Ticker

6/recent/ticker-posts

महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर स्व. राजीव गांधी जी की 35वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि की अर्पित

महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर स्व. राजीव गांधी जी की 35वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि की अर्पित

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के शिल्पकार स्वर्गीय राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी सहारनपुर द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए मनीष त्यागी  ने कहा कि स्व. राजीव गांधी जी ने देश को आधुनिक सोच, तकनीकी विकास और युवाओं को नई दिशा देने का कार्य किया। उन्होंने कंप्यूटर क्रांति, दूरसंचार व्यवस्था और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसके कारण आज भारत विश्व स्तर पर नई पहचान बना पाया है।उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी का सपना एक मजबूत, शिक्षित और आत्मनिर्भर भारत का था तथा कांग्रेस पार्टी आज भी उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने राजीव गांधी जी के जीवन एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश में सूचना एवं तकनीकी क्रांति लाने का श्रेय राजीव गांधी जी को जाता है। उन्होंने युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने और देश को 21वीं सदी की ओर ले जाने का ऐतिहासिक कार्य किया। सुरेंद्र कपिल ने कहा कि राजीव गांधी जी की नीतियां आज भी देश के विकास की आधारशिला हैं। इसके अतिरिक्त पूर्व जिला अध्यक्ष मुजफ्फर अली पूर्व प्रदेश सचिव अशोक सैनी  पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, जिला सेवादल अध्यक्ष इमरान कुरेशी ने भी अपने विचार सभा में रखेंसभा में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी जी के योगदान को याद करते हुए उन्हें सच्चा राष्ट्रनायक बताया तथा उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर महानगर उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी हरिओम मिश्रा, अमरदीप जैन, इकराम खान, नीरज कपिल,पीसीसी सदस्य धर्मपाल जोशी, महानगर महासचिव मयंक शर्मा महानगर सेवादल अध्यक्ष अनुज शर्मा, अक्षय चौधरी, मनोज शर्मा नगर सचिव विपिन शर्मा, अमित राठौर, बरकत अंसारी, पंकज सैनी युनुस अंसारी रवि कुमार आदि वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जिला प्रशासन की संवेदनशील कार्रवाई से एक जरूरतमंद दिव्यांग परिवार को नया संबल मिला