भाकियू टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर गुर्जर ने बिजली कटौती और कर्मचारियों की लापरवाही के ख़िलाफ़ की आवाज़ बुलंद
रिपोर्ट अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर गुर्जर ने बिजली कट सहित अन्य समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन विद्युत विभाग एक एक्सईएन को सौंप कर समस्याओं के समाधान की माँग की है।
भाकियू टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर गुर्जर कार्यकर्ताओं के साथ एक्सईएन कार्यालय पहुँचे।उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि विद्युत विभाग के कुछ कर्मचारी लापरवाही कर रहे हैं जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।कई कर्मचारी कॉल भी रिसीव नहीं करते।इस्लामनगर और जानखेड़ा फीडर पर एक ही जेई की तैनाती होने के कारण भी समस्याएं हो रही हैं।बिजली के बार बार लगने वाले कट से भीषण गर्मी में जनता बेहाल है।किसान मजदूर और घरों में रहने वाले सभी लोग परेशान हैं।बाद में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन एक्सईएन को सौंप कर समस्याओं के शीघ्र समाधान की माँग की।इस दौरान मांगेराम, अरुण कुमार, महबूब प्रधान, सतीश कुमार, युवराज,अनिल कुमार, विजयपाल,संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ