Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री ने 483 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री ने 483 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र

साढ़े चार साल में 33 हजार अभ्यर्थियों को मिली सरकारी नौकरी 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में सिंचाई विभाग एवं कृषि विभाग के अन्तर्गत विभिन्न पदों पर चयनित कुल 483 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए,जिसमें 473 पद सिंचाई एवं 10पद कृषि विभाग के शामिल हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (से.नि) भुवन चंद्र खंडूड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि खंडूड़ी जी ने ऐसे उत्तराखंड का सपना देखा था,जहाँ युवाओं की पहचान उनकी मेहनत और प्रतिभा से हो।उन्होंने कहा आज युवाओं को मिलने जा रहे नियुक्तिपत्र इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार उनके सवप्नों को पूरा कर रही है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि निश्चित ही युवा पूरी निष्ठा,ईमानदारी और सेवा-भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए राज्य एवं राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।उन्होंने कहा युवकों की सफलता के पीछे माता-पिता का त्याग,परिवार का संघर्ष और वर्षों की मेहनत छिपी हुई है।मुख्यमंत्री ने कहा जब भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी होती है,तभी व्यवस्था में योग्य और ईमानदार लोग आते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार ने देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया।नकल विरोधी कानून के परिणाम सामने आ रहें हैं।साढ़े चार वर्षों में सरकार में करीब 33हजार युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी का लक्ष्य देवभूमि उत्तराखंड की सेवा करना होना चाहिए।कोई भी विभाग,भवनों और फाइलों से नहीं अपितु कर्मठ और ईमानदार लोगों से चलता है।प्रदेश की जीएसडीपी विकास दर 7.23प्रतिशत दर्ज की गई है।पिछले चार वर्षों में प्रति व्यक्ति आय में लगभग 41प्रतिशत की वृद्धि हुई है। राज्य का बजट आकार एक लाख करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है।बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड गिरावट आई है।सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने सभी चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पल उत्तराखण्ड के विकास की यात्रा में युवाओं की सक्रिय सहभागिता का शुभारंभ है।सिंचाई मंत्री ने कहा कि सिंचाई विभाग केवल नहरों और परियोजनाओं का विभाग नहीं,बल्कि किसानों की समृद्धि,जल संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार भी है।कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सभी युवा अपने जीवन में नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं।इस दौरान विधायक श्रीमती सविता कपूर, उमेश शर्मा काऊ,महंत दलीप सिंह रावत,प्रमुख सचिव मीनाक्षी सुंदरम,सचिव सुरेंद्र नारायण पांडे,युगल किशोर पंत मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मानसून से पूर्व आवश्यक सभी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण कर ली जाए