होम स्टे इकाइयों का निरीक्षण के दौरान दो के संचालन में मिली अनियमितताएं,लगी रोक
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हल्द्वानी।जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर रविवार को उपजिलाधिकारी हल्द्वानी प्रमोद कुमार द्वारा परगना हल्द्वानी क्षेत्रांतर्गत संचालित होम स्टे इकाइयों का औचक निरीक्षण के दौरान काठगोदाम क्षेत्रान्तर्गत स्थित आनंदम होमस्टे,कुमाऊं द्वार होमस्टे एवं बिष्ट जी होमस्टे का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान दो होमस्टे आनंदम होमस्टे एवं बिष्टजी होमस्टे बिना वैध पंजीकरण के संचालित होते पाए गए। उपजिलाधिकारी द्वारा होमस्टे में उपलब्ध सफाई व्यवस्था,आगंतुक पंजीकरण रजिस्टर, अभिलेखों एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के समय संबंधित संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए नियमानुसार पंजीकरण कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं जब तक वैध पंजीकरण नहीं होता है तब तक होम स्टे का संचालन नहीं किया जायेगा। यदि भविष्य में बिना वैध पंजीकरण का संचालन करते हुये पाये गये तो उक्त होम स्टे को नियमानुसार सीलबन्द कर अग्रिम कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।निरीक्षण के दौरान कुछ होम स्टे मौके पर मौजूद नहीं मिले एवं कुछ बन्द अवस्था में पाये गये।उपजिलाधिकारी ने कहा कि जनपद/परगना हल्द्वानी में बिना पंजीकरण संचालित हो रहे होमस्टे एवं अन्य पर्यटन इकाइयों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ