Ticker

6/recent/ticker-posts

एंटी-डोपिंग एवं पोषण जागरूकता कार्यशाला का सहारनपुर मे कल होगा आयोजन

एंटी-डोपिंग एवं पोषण जागरूकता कार्यशाला का सहारनपुर मे कल होगा आयोजन

कार्यशाला को लेकर आयोजित हुई प्रेसवार्ता में फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) के राष्ट्रीय सचिव प्रो. डॉक्टर पीयूष जैन समेत अन्य पदाधिकारियों ने दी जानकारी

फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) और पाइनवुड स्कूल के द्वारा राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के सहयोग से कार्यशाला का होगा आयोजन

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) और पाइनवुड स्कूल द्वारा राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के सहयोग से आयोजित होने वाली एंटी-डोपिंग एवं पोषण जागरूकता कार्यशाला को लेकर कोर्ट रोड स्थित एक होटल के सभागार मे प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें खेल जगत में बढ़ती डोपिंग की समस्या और खिलाड़ियों के सही पोषण को लेकर विस्तार से जानकारी साझा की गई।

प्रेसवार्ता में फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) के राष्ट्रीय सचिव प्रो. डॉक्टर पीयूष जैन ने कहा कि आज के समय में युवा खिलाड़ियों को खेल के सही तरीकों और डोपिंग के खतरों के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि 16 मई 2026 को दिल्ली रोड स्थित पाइनवुड स्कूल में सुबह 9 बजे से एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला का मुख्य थीम जागरूकता, शिक्षा और पोषण के माध्यम से स्वच्छ खेलों को बढ़ावा देना रखा गया है। 
प्रेसवार्ता में फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) के पदाधिकारियों ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य मीडिया के माध्यम से छात्र, खिलाड़ियों, उनके कोचों और अभिभावकों को जागरूक करना है। कई बार जानकारी के अभाव में खिलाड़ी ऐसी दवाओं या सप्लीमेंट्स का सेवन कर लेते हैं जो प्रतिबंधित होते हैं, जिससे उनका करियर बर्बाद हो जाता है। कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा सही पोषण और डाइट चार्ट के बारे में भी महत्वपूर्ण टिप्स दिए जाएंगे ताकि खिलाड़ी प्राकृतिक और स्वस्थ तरीके से अपना प्रदर्शन बेहतर कर सकें।
प्रैसवार्ता में फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) के राष्ट्रीय सचिव प्रो. डॉक्टर पीयूष जैन, मंडल कॉर्डिनेटर गौरव चौहान, पेफी उत्तर प्रदेश चैप्टर की सचिव नंदिनी रावत, संयुक्त सचिव चंद्रशेखर राणा समेत चौधरी राजेश पाल, सुषमा सिंह, अजय चौधरी, ब्रजेश चौधरी, शुभम चौहान, परमिल चौधरी, मोनिश राणा, हिमांशु चौधरी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एंटी-डोपिंग एवं पोषण जागरूकता कार्यशाला का सहारनपुर मे कल होगा आयोजन