Ticker

6/recent/ticker-posts

संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने रोडवेज़ बस में किया सफ़र।

संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने रोडवेज़ बस में किया सफ़र।

बस में सवार हुए लोग हुए राज्यमंत्री की सादगी के क़ायल।कहा मंत्री जी की पहल सराहनीय

रिपोर्ट अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर अमल करते हुए उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने अपने आवास रामपुर मनिहारान से लेकर जनपद शामली तक का सफर सरकारी रोडवेज बस से तय किया। 

संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने वीआईपी कल्चर व गाड़ी छोड़ आम जनता के बीच यात्रा की।बस में सवार अन्य यात्रीगण राज्यमंत्री की सादगी के क़ायल हो गए और उन्होंने इसे जन प्रतिनिधियों की एक बेहतरीन और सराहनीय पहल बताया।राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन का उपयोग न केवल पेट्रोल डीज़ल की बचत करता है बल्कि विदेशी मुद्रा सरंक्षण,प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्त्वपूर्ण योगदान देता है।राज्यमंत्री की इस रोडवेज बस यात्रा के दौरान उनके साथ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह,प्रमोद कौशिक, दीपक सैनी सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एंटी-डोपिंग एवं पोषण जागरूकता कार्यशाला का सहारनपुर मे कल होगा आयोजन