छात्र कल्याण अधिष्ठाता एवं नर्सिंग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ग्लोकल् विश्वविधालय में करियर काउंसलिंग सेमिनार आयोजित
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-ग्लोकल विश्वविद्यालय की डीएसडब्ल्यू कमेटी एवं नर्सिंग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में फिजिक्स वाला (अकैड फ्लाई ) के सहयोग से एक प्रभावशाली करियर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नर्सिंग विद्यार्थियों को भारत एवं विदेश में उपलब्ध करियर अवसरों, उच्च शिक्षा तथा प्लेसमेंट की संभावनाओं के प्रति जागरूक करना था।
छात्रों को संबोधित करते हुए मिस्टर अर्चित सिंह व अन्य विशेषज्ञों एवं अतिथियों ने विद्यार्थियों को नर्सिंग क्षेत्र में बढ़ती संभावनाओं, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की मांग तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध रोजगार अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। विशेष रूप से जर्मनी, मलेशिया और खड़ी देशों में नर्सिंग करियर, वहां की कार्य संस्कृति, आवश्यक योग्यताओं तथा प्लेसमेंट प्रक्रिया के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि जर्मनी, और मलेशिया में नर्सिंग क्षेत्र में रोजगार के लिए पूर्व अनुभव अनिवार्य नहीं है, जिससे नए विद्यार्थियों के लिए भी विदेश में करियर बनाने के अवसर उपलब्ध हैं।अतिथियों ने विद्यार्थियों को भाषा दक्षता, तकनीकी कौशल एवं आत्मविश्वास विकसित करने पर बल देते हुए कहा कि नर्सिंग क्षेत्र युवाओं के लिए सम्मानजनक एवं उज्ज्वल भविष्य प्रदान करने वाला क्षेत्र है।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा करियर से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछकर विशेषज्ञों से समाधान प्राप्त किया। यह सेमिनार विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।अंत में विश्वविद्यालय प्रशासन एवं नर्सिंग विभाग द्वारा सभी अतिथियों, विशेषज्ञों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।
0 टिप्पणियाँ