Ticker

6/recent/ticker-posts

पूर्व मुख्यमंत्री मे. ज. (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन,तीन दिनों का राजकीय शोक

 पूर्व मुख्यमंत्री मे. ज. (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन,तीन दिनों का राजकीय शोक

राजकीय सम्मान के साथ होगा अन्तिम संस्कार,मुख्यमंत्री सहित कई नेताओं ने जताया शोक

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी का मंगलवार को निधन की सूचना आते ही राज्य में शोक की लहर दौड़ गयी।उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री,मंत्री, विधायकों,पूर्व मंत्रियों,कांग्रेस नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।

पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर उत्तराखण्ड सरकार ने तीन दिनों का राजकीय शोक रखने तथा उनके अंतिम संस्कार के दिन राज्य सरकार द्वारा 20 मई,बुधवार,को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी जी के आकस्मिक निधन पर प्रदेश में 19 मई से 21 मई तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। उत्तराखंड में पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंत्येष्टि कल दोपहर 12 बजे खड़खड़ी श्मशानघाट पर सम्पन्न होगी। इससे पूर्व देहरादून भाजपा कार्यालय में समर्थकों के दर्शनार्थ उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर सरकार द्वारा 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।जिसके तहत 19मई से 3 दिनों तक समस्त जिलों के सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।इस दौरान कोई भी शासकीय मनोरंजन का कार्यक्रम, उद्घाटन आदि नहीं आयोजित किए जाएंगे।उनकी अंत्येष्टि कल 20 मई को राजकीय सम्मान के साथ हरिद्वार में संपन्न होगी। अंत्येष्टि के दिन राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जिलाधिकारी ने किया ऑफलाइन यात्री पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण,व्यवस्थाओं का लिया जायजा