Ticker

6/recent/ticker-posts

सभी स्मृतियों में सदैव जीवंत रहेंगे भुवनचंद्र खंडूरी-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

 संत समाज ने व्यक्त किया पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी के निधन पर शोक

सभी स्मृतियों में सदैव जीवंत रहेंगे भुवनचंद्र खंडूरी-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- संत समाज ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद्र खंडूरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद्र खंडूरी सहज और सरल व्यक्तित्व के धनी थे।अटल सरकार में केंद्रीय मंत्री तथा उसके बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने विकास योजनाओं को जिस प्रकार धरातल पर लागू किया,वह प्रशंसनीय और प्रेरणादायी है।

श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सख्त प्रशासक के रूप में पहचान बनाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद्र खंडूरी सभी की स्मृतियों में सदैव जीवंत रहेंगे।मां गंगा उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे।अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी महाराज ने कहा कि भुवनचंद्र खंडूरी का उत्तराखंड की राजनीति में एक विशेष स्थान रहा है।संत समाज को भी हमेशा सहयोग मिला।उनके विचार और कार्य सदैव सभी को प्रेरणा देते रहेंगे।आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी,आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी,श्रीमहंत रामरतन गिरी,महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद,श्रीमहंत दुर्गादास,महंत बलवंत सिंह,स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी,श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह,महंत जसविंदर सिंह,श्रीमहंत नारायण गिरी,श्रीमहंत प्रेम गिरी,स्वामी ऋषि रामकृष्ण,स्वामी ऋषिश्वरानंद,स्वामी अनंतानंद गिरी,स्वामी रामानुज सरस्वती,स्वामी नागेंद्र महाराज,स्वामी रामेश्वरांनद सरस्वती,महामंडलेश्वर स्वामी राजेंद्रानंद सहित तमाम संतों ने पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी के निधन पर दुख जताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जिलाधिकारी ने किया ऑफलाइन यात्री पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण,व्यवस्थाओं का लिया जायजा