Ticker

6/recent/ticker-posts

नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी

 नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- यात्रा सीजन में श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुविधा तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु हरिद्वार पुलिस द्वारा जनपदभर में नो पार्किंग क्षेत्रों में खड़े वाहनों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशानुसार ट्रैफिक पुलिस एवं स्थानीय पुलिस टीमों द्वारा संयुक्त रूप से शहर के प्रमुख मार्गों,बाजारों,घाटों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान सड़क किनारे एवं प्रतिबंधित क्षेत्रों में खड़े वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए कई वाहनों को क्रेन की सहायता से हटाया गया।हरिद्वार पुलिस की अपील है कि अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान अपात्र एवं दोहरे लाभ वाले 462 कार्ड निरस्त