Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की डिजिटल पहल को नई मजबूती

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की डिजिटल पहल को नई मजबूती  

नैनीताल में “डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग एंड बजट मैनेजमेंट पोर्टल” लॉन्च

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

नैनीताल-जनपद में विकास कार्यों की पारदर्शिता,दक्षता और प्रभावी मॉनिटरिंग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए“नैनीताल डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग एंड बजट मैनेजमेंट पोर्टल”विकसित किया गया है।यह पोर्टल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की डिजिटल गवर्नेंस और पारदर्शी प्रशासन की सोच को साकार करने की दिशा में एक अभिनव पहल है। 

जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशन में तैयार इस पोर्टल का उद्देश्य जनपद स्तर पर संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की योजना निर्माण,बजट आवंटन,व्यय की निगरानी एवं प्रगति की रियल-टाइम ट्रैकिंग को एकीकृत प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराना है। इससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता के साथ-साथ समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा। इस पोर्टल के माध्यम से विभागवार योजनाओं का डिजिटल रिकॉर्ड, बजट की उपलब्धता, व्यय की स्थिति एवं कार्यों की प्रगति को एक ही स्थान पर आसानी से देखा और विश्लेषित किया जा सकेगा।यह पोर्टल अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर निर्णय प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाएगा।जिलाधिकारी नैनीताल ने बताया कि इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से योजनाओं की मॉनिटरिंग में तेजी आएगी, अनावश्यक देरी पर नियंत्रण होगा और संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा। यह पोर्टल “पेपरलेस और स्मार्ट प्रशासन” की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।विशेषज्ञों के अनुसार,यह पहल न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली को आधुनिक बनाएगी,बल्कि जनपद में विकास कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता को भी नई ऊंचाई प्रदान करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

उत्तराखंड सरकार की फिल्म नीति रंग लाई, "फायर वॉरियर्स" फिल्म को मिला अंतरराष्ट्रीय पहचान