Ticker

6/recent/ticker-posts

वन विभाग की टीम ने अवैध शिकार करने वाले दो शिकारी को किया गिरफ्तार

 वन विभाग की टीम ने अवैध शिकार करने वाले दो शिकारी को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- हरिद्वार वन विभाग की टीम ने वन्यजीव तस्करी और अवैध शिकार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के कब्जे से संरक्षित वन्यजीव बिज्जू (एशियन पाम सिवेट) का शव,धारदार हथियार और खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चिड़ियापुर रेंज क्षेत्र में अवैध रूप से वन्यजीव का शिकार किया गया है।सूचना को गंभीरता से लेते हुए डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया।चिड़ियापुर रेंजर महेश शर्मा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने सबलगढ़ कक्ष संख्या 6बी,एनएच-34 क्षेत्र में घेराबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया।इसी दौरान नजीबाबाद से हरिद्वार की ओर आ रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका गया।वन कर्मियों को देखकर बाइक सवार घबरा गए और मौके से भागने की कोशिश करने लगे,लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपियों की पहचान पंकज और सौरभ निवासी चंडीघाट,सपेरा बस्ती के रूप में हुई।तलाशी के दौरान आरोपियों के पास मौजूद काले रंग के बैग से संरक्षित प्रजाति के बिज्जू का शव बरामद हुआ। इसके अलावा लोहे के दो धारदार हथियार और खून के धब्बों वाली कमीज भी बरामद की गई।वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को भी सीज कर दिया।वन विभाग की टीम ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972के तहत मुकदमा दर्ज किया।बाद में दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

उत्तराखंड सरकार की फिल्म नीति रंग लाई, "फायर वॉरियर्स" फिल्म को मिला अंतरराष्ट्रीय पहचान