खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत मामलों की सुनवाई,कुल तेरह लाख का जुर्माना
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
नैनीताल-न्यायालय न्याय निर्णय अधिकारी/अपर जिलाधिकारी नैनीताल में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत वादों की सुनवाई की गई।सुनवाई के उपरांत विभिन्न वादों में विपक्ष गण एवं मानक अधिनियम 2006 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अर्थ दण्ड आरोपित किया गया।
अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने बताया कि जनपद में कुल अर्थ दण्ड 13,00,000 वसूली की गई।अपर जिलाधिकारी ने बताया कि मै.किमोबी,एजेन्सीज,नया बाजार,तल्लीताल ,नैनीताल,जिला नैनीताल।खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006की धारा 31(2)बिना लाईसेंस के खाद्य कोरोबार,अर्थ दण्ड रु 25000,मै.जायसवाल स्वीट्स हाउस,निकट सिन्धी चौराहा,रामपुर रोड़ हल्द्वानी,जिला नैनीताल,खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 धारा 27(3) (इ) का उल्लघंन। प्रतिष्ठान में अस्वच्छकारी परिस्थितियों में खाद्य निर्माण 50000,मै.जायसवाल स्वीट्स एवं फास्ट फूड़,निकट सिन्धी चौराहा,हल्द्वानी,जिला नैनीताल।खाद्य संरक्षा एंव मानक अधिनियम ,2006 की धारा-27(3)(इ)एवं 31(2)उल्लंघन।बिना लाईसेंस के अस्वच्छकारी परिस्थितियों में खाद्य निर्माण 1,25,000 मै नानक स्वीट्स एवं रैस्टोरेन्ट,मंगल पड़ाव,बरेली रोड़,हल्द्वानी,खाद्य संरक्षा एंव मानक अधिनियम,2006धारा-3(1) (्रÛ), 26(1), 26(2)(पप), 51,अधोमानक खोया विक्रय करना 1,00,000,मै ब्राउनीज द बेक शॉप एण्ड कैफे,शॉप नम्बर 6सैन्ट्रल प्लाजा,भोटिया पड़ाव, हल्द्वानी जिला नैनीताल।खाद्य संरक्षा एंव मानक अधिनियम, 2006 धारा-27(3)(ं),27(3) (इ) का उल्लंघन।खाद्य सामग्री का प्रयोग कर खाद्य पदार्थों का निर्माण, निर्माण स्थल पर गंदगी। 80,000मै जायसवाल रामबाग कालोनी, मानपुर उत्तर,हल्द्वानी जिला नैनीताल। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 की धारा-26 (1) 27 (3) (इ),निर्माण स्थल पर गंदगी में खाद्य पदार्थ का निर्माण 60,000,मै.जायसवाल स्वीटस् हाउस एवं फास्ट फूड़,स्टैण्डर्ड स्वीट्स के सामने, रामपुर रोड़ हल्द्वानी।आन्या रिज़ॉर्ट एंड स्पा की एक इकाई,स्टेजडोर,नई दिल्ली-110017 खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 27(3),का उल्लंघन कर अवसान तिथि उपरान्त खाद्य सामग्री का प्रयोग अर्थ दण्ड रु 50,000माधवी जनरल स्टोर,खैरना,गरमपानी,तहसील श्रीकैंचीधाम,मै.आनन्द गृह उद्योग,बजूनियाहल्य मूसागंगर तहसील कालाढूंगी,नैनीताल सहित कई अन्य शामिल है।
0 टिप्पणियाँ