भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में पहुंचे पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी, कार्यकर्ताओं को दिया संगठन सशक्त करने का संदेश
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- अंबाला रोड स्थित एक बैंकट हॉल के सभागार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस के समापन सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण वर्ग संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की वैचारिक स्पष्टता तथा जनसेवा के संकल्प को और सशक्त बनाने का माध्यम है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संगठन की कार्यपद्धति, जनसंपर्क, सेवा कार्यों एवं आगामी अभियानों को लेकर भी चर्चा की गई।कार्यक्रम को राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ,जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम, पूर्व विधायक नरेश सैनी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया समापन सत्र में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन के अंत में सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।
0 टिप्पणियाँ