पीजीटी परीक्षा जनपद के विभिन्न केन्द्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से हुई सम्पन्न
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रवक्ता परीक्षा की लिखित परीक्षा शनिवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में सम्पन्न हुई।
परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराई गई। दोनों पालियों में परीक्षार्थियों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही तथा 64 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।इस दौरान कडे सुरक्षा बंदोबस्त रहे ओर लोगों को जाम के झाम से झूझना पडा। प्रथम पाली में कुल 6063 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2132 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 3931 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कुल उपस्थिति 35.16 प्रतिशत दर्ज की गई।द्वितीय पाली में कुल 6918 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2401 उपस्थित एवं 4517 अनुपस्थित रहे। कुल उपस्थिति 34.71 प्रतिशत तथा अनुपस्थिति 65.29 प्रतिशत रही। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। आयोग एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा केन्द्रों का निरीक्षण भी किया गया। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली।
0 टिप्पणियाँ