Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्लोकल यूनिवर्सिटी में एआई टूल्स वर्कशॉप का सफल आयोजन

ग्लोकल यूनिवर्सिटी में एआई टूल्स वर्कशॉप का सफल आयोजन

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-ग्लोकल यूनिवर्सिटी में “एआई टूल्स वर्कशॉप” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्लोकल यूनिवर्सिटी के अतिरिक्त प्रतिकुलाधिपति श्री सैयद निजामुद्दीन, अतिरिक्त प्रतिकुलाधिपति (अकादमिक) प्रो. डॉ. ओम कुमार हर्ष, प्रो वाइस चांसलर प्रो. डॉ. जॉन फिनबे तथा रजिस्ट्रार प्रो. शिवानी तिवारी के संरक्षण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का संचालन स्कूल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के डीन प्रो. मुहम्मद मजहर के मार्गदर्शन में किया गया। इस आयोजन को कोऑर्डिनेटर सुश्री फातिमा परवीन आकिल एवं फैकल्टी कोऑर्डिनेटर सुश्री साक्षी लाम्बा के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।कार्यशाला के दौरान वक्ताओं ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एआई शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, आयुर्वेद एवं शोध जैसे विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक परिवर्तन ला रहा है। रजिस्ट्रार प्रो. शिवानी तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि एआई का वास्तविक महत्व उसके जिम्मेदार एवं बुद्धिमत्तापूर्ण उपयोग में निहित है, जिससे समाज और शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।
स्कूल ऑफ वोकेशनल स्टडीज़ की डीन डॉ. रेशमा ताहिर ने विद्यार्थियों को एआई के नैतिक एवं सही उपयोग के प्रति जागरूक करते हुए तकनीक के संतुलित प्रयोग पर बल दिया।कार्यशाला के मुख्य प्रस्तुतकर्ता बीसीए अंतिम वर्ष के छात्र श्री मोहम्मद कैफ मलिक रहे, जिन्होंने विभिन्न एआई टूल्स की उपयोगिता एवं उनके व्यावहारिक अनुप्रयोगों की जानकारी साझा की।इस अवसर पर विभिन्न विभागों के शिक्षकों मोहम्मद जमीरुल इस्लाम, सुश्री नूर अफ्शा, जोगिंदर रोहिल्ला, डॉ. जुवेरिया, डॉ. अनम, डॉ. अतीक रहमान एवं डॉ. सुबिया का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वयंसेवी विद्यार्थियों रिमझिम, दानिश, प्रत्युष, सलोनी, साक्षी, फहद, फैज़ा राव एवं शोएब ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

देश के विकास का आधार है जनगणना -महापौर