Ticker

6/recent/ticker-posts

एसआईआर की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली बैठक

एसआईआर की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली बैठक

पारदर्शी एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के दिए निर्देश

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हल्द्वानी-उत्तराखण्ड में आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में गुरुवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में जनपद के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं उनके अधिकृत बीएलए-2 के साथ भौतिक एवं वर्चुअल बैठक संपन्न हुई।

बैठक में जनपद के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी,सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित वर्चुअल माध्यम से अन्य अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया।बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रयाल ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु निर्धारित संपूर्ण शैड्यूल एवं दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी।उन्होंने बताया कि एसआईआर का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटि रहित,अद्यतन एवं पारदर्शी बनाना है,ताकि कोई भी पात्र मतदाता वोट के अधिकार से वंचित न रहे।उन्होंने बताया की एसआईआर का उद्देश्य प्रत्येक पत्र मतदाता का नाम निर्वाचन में सम्मिलित किया जाना तथा अपात्र मृत स्थानांतरित एवं डुप्लीकेट मतदाताओं को हटाकर निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं विश्वसनीय बनाना है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों से अपील की कि वे शत प्रतिशत अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त कर एसआईआर कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।उन्होंने बताया कि जनपद नैनीताल में 1010पोलिंग स्टेशन के सापेक्ष इंडियन नेशनल कांग्रेस द्वारा-793एवं भारतीय जनता पार्टी द्वारा 1001 बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति की गई है।श्री रयाल ने सभी ईआरओ एवं एईआरओ को निर्देशित किया कि एसआईआर कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और निर्धारित समयावधि में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जाए।उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है,इसलिए इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से शीघ्र ही शतप्रतिशत बूथों में बीएलए नियुक्त करने की।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तराखण्ड राज्य हेतु विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-एस.आई.आर. पात्रता की तिथि 01 जुलाई, 2026तैयारी प्रशिक्षण एवं मुद्रण 29 मई, 2026 से 07 जून, 2026बीएलओ द्वारा घर-घर विजिट 08 जून, 2026 ये 07 जुलाई, 2026मतदान केन्द्रों का युक्तिकरण 07 जुलाई, 2026मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 14 जुलाई, 2026दावे-आपत्तियों के दर्ज की अवधि 14 जुलाई, 2026 से 13 अगस्त, 2026नोटिस फेज दावे-आपत्तियों का निस्तारण 14 जुलाई, 2026 से 11 सितम्बर, 2026 मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन 15 सितम्बर, 2026तय किया गया है। बैठक में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय,सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी.आर बाजपेई,एडीईओ एच.डी पाण्डे एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि यथा शिव गणेश जिला अध्यक्ष बसपा कृष्णा पांडे,इंडियन नेशनल कांग्रेस दिनेश खुलवे, भारतीय जनता पार्टी मनीष पाल सहित अन्य पदाधिकारी तथा वर्चुअल माध्यम से अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जिला प्रशासन की संवेदनशील कार्रवाई से एक जरूरतमंद दिव्यांग परिवार को नया संबल मिला