एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को वितरित किया पेयजल, जूस और बिस्कुट
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार- एसएसपी नवनीत सिंह ने भीषण गर्मी के बीच यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सड़कों और हाईवे पर तैनात पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें पानी, जूस और बिस्कुट वितरित किए।
एसएसपी ने लगातार धूप एवं गर्मी में ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों का हालचाल जाना तथा आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।एसएसपी ने समस्त थाना चौकी प्रभारियों को डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से पानी एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।एसएसपी ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल समाधान करें,आवश्यकता पड़ने पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं।उन्होंने आमजन से भी अपील की कि लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं और स्वयं को हाईड्रेट रखें तथा धूप में अनावश्यक बाहर निकलने से बचें।
0 टिप्पणियाँ