Ticker

6/recent/ticker-posts

विधायक देवेंद्र निम ने किया राजकीय दृष्टिबाधित विद्यालय एवं बालिका छात्रावास का औचक निरीक्षण

विधायक देवेंद्र निम ने किया राजकीय दृष्टिबाधित विद्यालय एवं बालिका छात्रावास का औचक निरीक्षण 

रिपोर्ट अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-विधायक देवेंद्र निम ने विधायक निधि से निर्माणाधीन स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित विद्यालय एवं बालिका छात्रावास का औचक निरीक्षण करते हुए कहा कि मानक के विपरीत कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम अपनी निधि से  7करोड़ 42 लाख 92 हज़ार रुपये की लागत से स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित विद्यालय व 75 बेडेड बालिका छात्रावास का निर्माण कार्य करा रहे हैं।सोमवार को विधायक देवेंद्र निम ने उक्त निर्माण स्थल पर पहुँच कर औचक निरीक्षण किया।ईंट,सीमेंट रेत आदि का मिश्रण,सरिये आदि को बारीकी से देखा।देवेंद्र निम ने कहा कि यह विद्यालय एवं छात्रावास विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए बन रहा है।यह विधायक हमारे क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।उन्होंने मौके पर मौजूद ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली सामग्री उच्च गुणवत्ता की होनी चाहिए।मानक के विपरीत कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि निर्माण निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं की जाए।लापरवाही करने इस दौरान संजय चेयरमैन, ब्रह्म सिंह मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया एसडीएम, तहसील और निबंधन कार्यालय का निरीक्षण