Ticker

6/recent/ticker-posts

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू पथिक ने बैठक कर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू पथिक ने बैठक कर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-भारतीय किसान यूनियन पाथिक ने किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रट परिसर में मासिक बैठक कर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा

भाकियू पथिक की मासिक बैठक में बोलते हुए और राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज चौधरी ने कहा कि एमएसपी नयूनत समर्थन मूल्य लिखित मे कानून बनाया जाये ताकि किसानों को राहत मिल सके जनपद सहारनपुर की शुगर मिलो पर किसानों का करोडों रुपये बकाया है जिसे ब्याज सहित शीघ्र दिलवाया जाये जिससे किसानों आर्थिक स्थिति सुधर सके  प्राकृतिक आपदा आंधी तुफान से जनपद सहारनपुर के आम के बागो मे भारी नुकसान हुआ है जिसका सर्वे करा कर किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाए    जनपद सहारनपुर के होटलो, रैस्टोरेंट व ढाबो मे खुले आम शराब, स्मैक व हुकका चल रहा है जिससे युवा बच्चे  नशे में पड कर अपराध की ओर बढ रहे हैं  इस पर तुरंत रोक लगाई जाए ओर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाये जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी परियोजना पर सरकार ने करोडों रुपये की धनराशि खर्च हो चुकी है लेकिन धरातल पर यह योजना पूरी तरह क्रियान्वित नही हो सकी है नकूड रणदेवी मे 151 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं लेकिन आज तक जल आपूर्ति शुरू नही हो सकी है रामपुर मनिहारन गांव घसौती आदि सभी गांवों में जल आपूर्ति शुरू नही हो सकी है इसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाये  जनपद सहारनपुर मे किसानों के नलकूपों से मोटर व तार चोरी हो रहे हैं उनकी रिपोर्ट दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाये जनपद सहारनपुर की सहकारी समितियों में  ई-पास मशीन से यूरिया खाद दिया जाता है अक्सर मशीन के नेट वर्क मे दिक्कत रहती है इसका कोई वैकल्पिक रास्ता निकाला जाए जिससे किसानों को खाद मिलता रहे ज्ञापन देने वालो मे राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज चौधरी, राहुल गुर्जर, जोनी मुखिया, बिटटू चौधरी, रविन्द्र चौधरी, मदन रणदेवी, राकेश, अकित, अशोक, कुलबीर आदि मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

अब हरे-नीले के साथ लाल-काला डस्टबिन भी होगा किचन में