Ticker

6/recent/ticker-posts

कराटे कोच नंद किशोर, निधि और आंचल ने राष्ट्रीय कुमिते जज बनकर किया नाम रोशन

कराटे कोच नंद किशोर, निधि और आंचल ने राष्ट्रीय कुमिते जज बनकर किया नाम रोशन

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- जनपद के कराटे खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी तकनीकी श्रेष्ठता का लोहा मनवाते हुए जिले का नाम रोशन किया है। लखनऊ में 17 मई 2026 को आयोजित कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन (कीओ) के राष्ट्रीय रेफरी, जज, कोच सेमिनार एवं एग्जामिनेशन में सहारनपुर के तीन कराटे दिग्गजों ने बड़ी सफलता हासिल की है।

कराटे एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के जिला सचिव व मुख्य कोच नंद किशोर ने अपनी खेल विशेषज्ञता का परिचय देते हुए कीओ रेफरी, जज, कोच सेमिनार एंड एग्जामिनेशन मे कुमिते जज ए-ग्रेड की प्रतिष्ठित परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। वहीं, जनपद की होनहार महिला कराटे कोच निधि और आंचल ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कुमिते जज बी-ग्रेड की परीक्षा पास कर अपनी खेल उपलब्धियों मे इजाफा किया। 
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कराटे एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के अध्यक्ष पुष्कर सिंह पुंडीर ने बधाई देते हुए कहा, हमारी एसोसिएशन निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। जनपद को राष्ट्रीय स्तर के प्रमाणित जज मिलने से स्थानीय कराटे खिलाड़ियों को अब आधुनिक नियमों और रेफरीशिप का सीधा लाभ मिलेगा, जिससे उनके लिए आगे बढ़ने के अवसर खुलेंगे। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद जिला सचिव व कोच नंद किशोर ने कहा कि सहारनपुर जनपद के खिलाड़ी कराटे प्रतियोगिताओं और सेमिनार में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं।  इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से रीटा, अनुराधा, रूपा, सुरेश कुमार, एकता, अंकुर, राधिका, समरीन, खुशनुमा, शैली, संगीता, ललिता, गनेशा, कार्तिक, विनायक, देव, बबली, वंश, डेविल और ज़कीया आदि शामिल रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

अब हरे-नीले के साथ लाल-काला डस्टबिन भी होगा किचन में