Ticker

6/recent/ticker-posts

बुद्ध पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

 बुद्ध पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज हरिद्वार में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा।सुबह पौ फटने से ही हरकी पैड़ी,मालवीय द्वीप,सुभाष घाट,गौ घाट,रोडीबेलवाला सहित सभी प्रमुख गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का तांता लग गया। हर-हर गंगे के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने गंगा की पवित्र धारा में पुण्य की डुबकी लगाई। पुलिस प्रशासन की माने तो 13लाख से अधिक श्रद्वालुओ ने गंगा जी में डुबकी लगाई। बुद्ध पूर्णिमा पर देश के विभिन्न राज्यों से आए लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
स्नान का सिलसिला सवेरे से ही शुरू हो गया था,जो देर शाम तक चलता रहा। मान्यता है कि बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान और दान करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और घरों में सुख-समृद्धि आती है।इस पावन पर्व पर भारत के विभिन्न शहरों और गांवों से लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे हैं।एक श्रद्धालु ने बताया,गंगा स्नान और दान करने से जीवन में शांति मिलती है।हर किसी को ऐसा करना चाहिए। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।सभी घाटों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।सीओ शिशुपाल नेगी ने बताया कि एसएसबी,लोकल इंटेलिजेंस, एटीएस और क्यूआरटी टीमें भी जगह-जगह तैनात हैं।एसएसपी नवनीत सिंह लगातार जीरो ग्राउंड पर सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं।उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों तथा अधिकारियों को यात्रियों के साथ विनम्र व्यवहार करने तथा सहयोग प्रदान करने के आदेश भी दिए हैं। प्लीज प्रशासन ने पहले से ही निर्धारित ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। स्नान को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने मेला क्षेत्र को जोन व सेक्टरों में विभाजित कर सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए थे।सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से मेला क्षेत्र पर प्रशासन की नजर रही।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह सहित तमाम पुलिस अधिकारी प्रमुख स्नान घाट हरकी पैड़ी सहित पूरे मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व यातायात इंतजामों का जायजा लेते रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 सत्संगी बाबा निकला चिकित्सक की कार पर फायरिंग का मास्टरमाइंड