Ticker

6/recent/ticker-posts

यूकेडी की बैठक मे कई लोगों ने ली उक्रांद की सदस्यता

 यूकेडी की बैठक मे कई लोगों ने ली उक्रांद की सदस्यता

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-उत्तराखंड क्रांति दल जिला एवं महानगर हरिद्वार की बैठक भूपतवाला स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित की गयी।बैठक के दौरान कई लोग कांग्रेस और भाजपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।पार्टी पदाधिकारियों ने सभी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया ।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यापार प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश की जनता राष्ट्रीय दलों से त्रस्त हो चुकी है।राज्य गठन के 25वर्ष बाद भी भ्रष्टाचार ,पलायन,बेरोजगारी,शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़क आदि अनेक समस्याएं जस की तस बनी हुई है। सरकारों से निराश होकर पूरे प्रदेश में लोग उक्रांद से जुड़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि निश्चित ही प्रदेश की जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में बड़ा परिवर्तन करने जा रही है ।बैठक का संचालन कर रहे जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने कहा कि राष्ट्रीय दलों ने बाहरी लोगों को बसाकर हरिद्वार की जनता का शोषण करने का कार्य किया है।नशे का अवैध कारोबार,घटता पर्यटन चिंता का विषय है।राष्ट्रीय दलों से जनता का मोह भंग हो रहा है।प्रतिदिन अनेकों लोग उक्रांद से जुड़ रहे हैं।जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने बताया कि सदस्यता लेने वालों में अजय अरोड़ा,अनुज गुप्ता,ललित अग्रवाल,कलावती,सौरभ बजाज ,भूषण ध्यानी,आशीष जैन,भानु प्रताप सुरी,आकाश यादव,सारा त्यागी,दीपिका सूरी,लता त्यागी आदि शामिल हैं।महानगर अध्यक्ष सागर कुमार प्रजापति ने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।जल्द सैकड़ों लोग यूकेडी की सदस्यता लेंगे।बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय संगठन मंत्री शिवकुमार सैनी,जिला महामंत्री रवि जैन,मोहित चौहान,महानगर कार्यकारी अध्यक्ष तुषार चौधरी,रोहित कुमार,जिला उपाध्यक्ष सुरेन्दर कुमार,हेमलता जोशी ,यशोदा यादव,संजीव वाल्मीकि,शुभम चौधरी,महानगर प्रचार मंत्री विश्वकांत,विमल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा,रूडकी महानगर अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश धीमान,आनन्द राज पनियाला, शिवकुमार कश्यप,शिवम मदान आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 सत्संगी बाबा निकला चिकित्सक की कार पर फायरिंग का मास्टरमाइंड