Ticker

6/recent/ticker-posts

सीवरेज के लिए खोदी गयी सड़को का जारी है मरम्मतीकरण

 सीवरेज के लिए खोदी गयी सड़को का जारी है मरम्मतीकरण

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-शहर में सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्देश दिए है आमजन को हो रही परेशानी के साथ साथ चारधाम यात्रा के दृष्टिगत जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा रहे है।

परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल के अनुसार जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्य जिसमें-पैकेज 01के अंतर्गत भारतमाता पुरम सीसी रोड कुल 19मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है।पैकेज 02 के अंतर्गत अजितेश विहार (पेवर ब्लॉक) 40मीटर,गणपति धाम फेस 3(पेवर ब्लॉक) 16मीटर,गणपति धाम फेस 2(पेवर ब्लॉक) 25 मीटर,त्रिलोक नगर (पेवर ब्लॉक) 52मीटर,द्वारिका विहार (पेवर ब्लॉक) 9मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है।कुल 142मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है।सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान अपात्र एवं दोहरे लाभ वाले 462 कार्ड निरस्त