Ticker

6/recent/ticker-posts

अघोषित विद्युत कटौती को लेकर विधायक राजीव गुंबर ने अधिकारियोें से की वार्ता

अघोषित विद्युत कटौती को लेकर विधायक राजीव गुंबर ने अधिकारियोें से की वार्ता

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-नगर में अघोषित विद्युत कटौती को लेकर नगर विधायक राजीव गुम्बर ने घंटाघर स्थित बिजली घर पहुंच कर अधिकारियों से वार्ता की। 

कुछ दिन से बिजली कटौती को लेकर आ रही शिकायतों को ध्यान में रखकर विधायक राजीव गुम्बर ने घंटाघर स्थित बिजलीघर पहुंच कर अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, टेक्निकल अधिशासी अभियंता आदि अधिकारियों से कहा कि भीषण गर्मी के दिनों में अघोषित विद्युत कटौती बिल्कुल नही की जानी चाहिए न ही लंबे कट लगाए जाएं। उन्होंने नगर निगम के 6 ट्यूबवेल के कनेक्शन होने से संबंधित विषय पर कहा कि इनका पैसा नगर निगम द्वारा जमा कराया जा चुका है। इसलिए इनके कनेक्शन तुरंत किये जायें। साथ ही जनता द्वारा नए बिजली कनेक्शन के आवेदन पर तुरंत कनेक्शन दिया जाना सुनिश्चित करें। यदि किसी क्षेत्र में रिपेयरिंग अथवा कोई कार्य होना है तो उसकी पहले से सूचना जनता को दी जानी चाहिए और ऐसे समय में किया जाए जिससे जनता को अ सुविधा न हो। इस पर अधिकारियों ने कहा कि बिजली की कोई कमी नही है परंतु अत्यधिक गर्मी के चलते ओवरलोड के कारण बिजली लाइन व ट्रांसफार्मर में फॉल्ट आ रहे हैं जिस कारण विद्युत आपूर्ति बाधित होती है और सभी फॉल्ट का शिघ्र समाधान कराया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026