जेडीएस महिला विंग ने खारीबांस में कॉस्मेटिक सेंटर खोला, महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की पहल
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-जनता देश संगठन (जेडीएस) महिला विंग ने नारी सशक्तिकरण और महिलाओं के उत्थान की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ग्राम खारीबांस में जेडीएस कॉस्मेटिक सेंटर की शुरुआत की। रविवार को हुए उद्घाटन से महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने की पहल की गई।मुख्य अतिथि महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष बबीता कश्यप ने फीता काटकर सेंटर का शुभारंभ किया। उन्होंने सेंटर की संयोजक अनीता और ग्रामवासियों को शुभकामनाएं दीं। बबीता कश्यप ने संगठन के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार ‘फौजी’ का आभार जताते हुए संगठन की कार्यशैली की सराहना की।संगठन के मुख्य सलाहकार राजेश्वर दास सैनी ने कहा कि बढ़ती महंगाई में महिलाओं को ऐसे सहयोग की सख्त जरूरत है। यह शुरुआत भविष्य में महिलाओं के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।गौरतलब है कि जेडीएस महिला विंग की राष्ट्रीय महासचिव व अध्यक्ष एडवोकेट पिंकी पवन शिंदे ने 8 मार्च 2026, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पंचायत की स्थापना की घोषणा की थी। संगठन ने कॉस्मेटिक सेंटर की नींव रखकर अपना वचन निभाया। संगठन ने संदेश दिया कि उसकी कथनी और करनी एक समान है। यहां पारदर्शिता से सभी को समान अवसर मिलते हैं। संगठन महिलाओं की सुरक्षा और रोजगार के लिए प्रतिबद्ध है।इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट पिंकी पवन शिंदे, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बर्मन, प्रदेश उपाध्यक्ष बॉबी कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष सौरभ सिंह, मेशन देवी, पूनम, काजल, पालो देवी, प्रीती, स्वाती, स्वीटी, नीरजो, रमेशो, राधा, राजरानी, पिंकी, किरण समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

0 टिप्पणियाँ