जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिला योजना एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा की
सभी विभाग ए श्रेणी प्राप्त करने हेतु लक्ष्य के सापेक्ष कार्य करें- डीएम रयाल
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हल्द्वानी-जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने गुरुवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से जिला योजना एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि विगत वर्ष प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष इस वित्तीय वर्ष की कार्य योजना के अनुरूप अभी से कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने 20 सूत्री कार्यक्रम से संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी विभाग श्एश् श्रेणी प्राप्त करने हेतु अभी से लक्ष्य के सापेक्ष कार्य करना सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने विशेष रूप से स्वास्थ्य ,पीएमजीएसवाई,बाल कल्याण एवं महिला विकास विभागों को निर्देश दिए कि वे अभी से लक्ष्य के सापेक्ष कार्य प्रारंभ कर लें।जिलाधिकारी ने जिला योजना 2025-26 के संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि जिला योजना 2025-26 के अंतर्गत निर्माण योजनाओं के योजनावार उपयोगिता प्रमाण पत्र पूर्व में टेबल-ए (चालू योजना) और टेबल-बी (पूर्ण योजना) के अनुसार योजनावार उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।साथ ही योजनाओं के आगणन तैयार कर, योजनाओं में तकनीकी स्वीकृति कराते हुए धनराशि की प्रत्याशा में टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करते हुए धनराशि प्राप्ति हेतु संपूर्ण पत्रावली ससमय तैयार रखी जाए।शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि उपकरणों की खरीद-आपूर्ति विद्यालयों से प्राप्त मांग के अनुसार की जाए।जिन विद्यालयों में जो विषय संचालित है उन्हीं विषयों की प्रयोगशाला की सामग्री वहॉं उपलब्ध कराई जाए।गत वर्ष ऐसी शिकायत प्राप्त हुई थी उसकी पुनरावृत्ति इस वर्ष न हो,यह सुनिश्चित किया जाय।उन्होंने कहा कि सभी विभाग सांसद द्वारा विकास कार्यों के पर्यवेक्षण बिंदु की जो जानकारी चाही गई है तत्काल प्रभाव से उन्हें उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। लोकार्पण एवं शिलान्यास की सूची भी अद्यतन तैयार कर सूचना तत्काल प्रेषित की जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में जितनी भी महत्वपूर्ण एवं वृहद स्तर की योजनाएं हैं,उनका क्रियान्वयन समय से पूर्व किया जाए। उन्होंने जिला योजना एवं बजट प्रबंधन पोर्टल के व्यावहारिक प्रशिक्षण (हैंड्स ऑन ट्रेनिंग) की सूचना शीघ्र प्राप्त कर कार्य पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे,जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ.मुकेश नेगी सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ