Ticker

6/recent/ticker-posts

देश के विकास का आधार है जनगणना -महापौर

 देश के विकास का आधार है जनगणना -महापौर

जनमंच में पार्षदों व निगम कर्मचारियों को करायी गयी डिजीटल स्व-गणना

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-जनगणना-2027 के तहत आज जनमंच सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित कर पार्षदों व निगम कर्मचारियों को डिजीटल स्व-गणना करायी गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर डाॅ. अजय कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त/जिला जनगणना अधिकारी सलिल कुमार पटेल, उपसभापति मयंक गर्ग ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

महापौर डाॅ. अजय कुमार ने जनगणना का विस्तार से महत्व समझाते हुए कहा कि जनगणना देश के विकास का आधार है। भविष्य में जो जनकल्याणकारी योजनाएं आनी है वह जनगणना के आधार पर ही तैयार की जायेंगी। उन्होंने कहा कि सबको अपनी स्व-गणना अपने मोबाइल से करनी है, इसमें वैधानिक प्रावधान किया गया है कि किसी का डाटा कोई चुरा नहीं सकता, उसका कोई दुरुपयोग नही ंकर सकता। उन्होंने लोगों से अपनी पूरी ऊर्जा और स्वेच्छा के साथ स्व-गणना करने का आह्वान किया। नगरायुक्त शिपू गिरि ने भी जनगणना कार्य में लोगों से उत्साह के साथ भागीदारी करने की अपील की।अपर जिलाधिकारी/जिला जनगणना अधिकारी सलिल पटेल ने कहा कि जनगणना-2027 जनकल्याण की एक बड़ी गाइड लाइन है। उन्होंने बताया कि स्व-गणना पूरी तरह डिजीटल है, इसमें कोई पेपर वर्क नहीं है। कोई भी व्यक्ति कहीं से भी अपने मोबाइल से स्व-गणना कर सकता है। उन्होंने स्व-गणना क्यों ? का उत्तर विस्तार से देते हुए कहा कि इससे दूरगामी लाभ प्राप्त होंगे। उन्होंने जनगणना को लेकर लोगों के बीच भ्रांतियों को दूर करते हुए जनगणना के सभी चरणों की विस्तार से जानकारी दी।ए डी जनगणना आशुतोष ने पार्षदों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया और डिजीटल स्व-गणना करायी। उन्होंने स्क्रीन के माध्यम से प्रशिक्षण दिया और सभागार में उपस्थित सभी पार्षदों व कर्मचारियों को मोबाइल के माध्यम से डिजीटल स्व-गणना करायी। उन्होंने एक-एक कर पूछे जाने वाले सभी 33 सवालों का जवाब कैसे देना है, इसे स्पष्ट कर समझाया। उन्होंने बताया कि पूरी जानकारी भरने के बाद व्यक्ति सबमिट करने से पहले अपने द्वारा भरी गयी जानकारी चैक कर सकता है। इससे पूर्व अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव, मुख्य अभियंता निर्माण सुरेश चंद, सहायक नगरायुक्त जेपी यादव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संगीता गुप्ता व कर निर्धारण अधिकारी श्रुति महेश्वरी ने अतिथियों को बुके भंेट कर उनका स्वागत व अभिनंदन किया। नगर जनगणना अधिकारी/अपर नगरायुक्त मृत्युंजय ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन डाॅ. वीरेन्द्र आज़म ने किया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम सहित सभी विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में पार्षदगण भी मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

देश के विकास का आधार है जनगणना -महापौर