Ticker

6/recent/ticker-posts

गंगा में छलांग लगा कर करतब दिखाने से बाज नहीं आ रहे युवा

 गंगा में छलांग लगा कर करतब दिखाने से बाज नहीं आ रहे युवा

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-लगातार सामने आ रही गंगा में डूबकर मौत होने की घटनाओं के बावजूद कुछ लापरवाह युवा ऊंचे पुलों से गंगा में छलांग लगा कर करतब दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं। हरकी पैड़ी के पास एक युवक का ऊंचे पुल से खतरनाक छलांग लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रेमनगर घाट,गोविंद घाट समेत अन्य घाटों पर भी युवक और किशोर ऊंचे पुलों से छलांग लगाने के साथ ग्रिल से बाहर निकल कर गहरे पानी में कूद कर जान जोखिम में डाल रहे हैं।जान की बाज़ी लगाकर करतब दिखाने वाले इन किशोरों को रोकने वाला कोई नजर नहीं आता।हालांकि पुलिस का दावा है कि गंगा घाटों पर लोगों को सचेत किया जा रहा है।साथ ही जल पुलिस के जवानों की ड्यूटी भी लगाई गई है। गौरतलब है कि हाल ही में गंगा में नहाते समय कई युवाओं के डूबने की मौत की खबरें सामने आयी है,इसके बावजूद युवा लापरवाही बरत रहे हैं। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मानसून से पूर्व आवश्यक सभी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण कर ली जाए