सहारनपुर को मिली प्रदेश स्तरीय सब जूनियर (बालक/बालिका) बॉक्सिंग प्रतियोगिता की मेजबानी
खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं उ0प्र0 बॉक्सिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में होगा प्रतियोगिता का आयोजन - राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी
प्रतियोगिता हेतु 6 जून को जिला और 8 जून को आयोजित होगे मंडल स्तरीय चयन ट्रायल्स
चयन ट्रायल्स से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए खिलाड़ी, सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार से संपर्क कर सकते है
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-खेल जगत से सहारनपुर के लिए एक बड़ी और गौरवशाली खबर है। सहारनपुर को इस बार प्रदेश स्तरीय सब जूनियर (बालक/बालिका) बॉक्सिंग प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग मंडलो के बेहतरीन मुक्केबाज रिंग में अपना दमखम दिखाएंगे। सहारनपुर मे आयोजित होनी वाली इस प्रतियोगिता के लिए तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं।
क्रीडाधिकारी राहुल चोपड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं उ0प्र0 बॉक्सिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता 10 से 13 जून, 2026 तक एवं प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता 15 से 18 जून, 2026 तक सहारनपुर में आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता हेतु जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स 06 जून 2026 को प्रातः 11.00 बजे से एवं मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल्स 08 जून 2026 को प्रातः 11.00 बजे से डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्टस स्टेडियम, सहारनपुर में कराये जायेगे।क्रीडाधिकारी राहुल चोपड़ा ने बताया कि प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक प्रतियोगिता हेतु प्रतिभागी खिलाड़ी की जन्मतिथि 01 जनवरी 2012 से 31 दिसंबर 2013 के मध्य होनी चाहिए। प्रतिभागी खिलाड़ी को प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित अपने साथ नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र स्वयं और माता-पिता का आधार कार्ड तथा सी0एम0ओ0 द्वारा प्रदत्त आयु एवं चिकित्सीय प्रमाण-पत्र एवं शैक्षिक प्रमाण पत्र भी साथ लाना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु बालक / बालिका खिलाड़ियों की प्रविष्टि निःशुल्क हैं। चयन ट्रायल्स से जुड़ी किसी भी अन्य जानकारी के लिए खिलाड़ी सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार से संपर्क कर सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ