Ticker

6/recent/ticker-posts

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का वृक्षारोपण अभियान, कार्यकर्ताओं ने लगाया “एक पेड़ माँ के नाम”

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का वृक्षारोपण अभियान, कार्यकर्ताओं ने लगाया “एक पेड़ माँ के नाम”

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-भारतीय जनता पार्टी द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “विश्वास, विकास एवं जनकल्याण” अभियान श्रृंखला के अंतर्गत आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा महानगर के सभी मंडलों में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान 5 जून से 21 जून तक विभिन्न जनजागरण एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से संचालित किया जाएगा।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, नगर विधायक राजीव गुंबर, महापौर अजय कुमार सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सभी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष केवल प्रकृति का संतुलन बनाए रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की भी आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन सेवा, सुशासन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहा है।
नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप मिला है। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान मातृ सम्मान के साथ-साथ प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।महापौर अजय कुमार सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला जनअभियान होना चाहिए। प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का दायित्व भी निभाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित भारत के निर्माण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संदेश दिया। भाजपा के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में विभिन्न सामाजिक, जनकल्याणकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। वृक्षारोपण अभियान के संयोजक महानगर  अमित गर्ग ,संदीप रावत , मंत्री राजेश जौहरी , विपिन शर्मा , राजकुमार कालरा , पूर्व पार्षद रमन चौधरी , महामंत्री  सुपनीत सिंह , किशोर शर्मा ,ललित कटारिया , मीडिया प्रभारी विजय गुप्ता , प्रदीप शर्मा , मंडल अध्यक्ष विजय वर्मा , अजय वशिष्ठ , संदीप धीमान , मनुज तायल अमित शर्मा विजय चौहान , स्वराज सैनी सहित सभी महानगर के मंडल अध्यक्ष  पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि , वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ता रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 शांतिकुंज में 10 दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारंभ