Ticker

6/recent/ticker-posts

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नेशनल मेडिकल कॉलेज में किया गया फलों के पौधों का वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नेशनल मेडिकल कॉलेज में किया गया फलों के पौधों का वृक्षारोपण

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नेशनल मेडिकल कॉलेज (NMC) सहारनपुर में फलों के पौधों का वृक्षारोपण किया गया। 

इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. असलम खान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है, लेकिन पेड़-पौधे वैज्ञानिक योजना के साथ लगाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़ों के बीच पर्याप्त दूरी रखनी चाहिए ताकि वायु का सुचारु प्रवाह बना रहे और वातावरण अत्यधिक उमस तथा सफोकेशन (घुटन) वाला न हो।डॉ. असलम ने विशेष रूप से फलों के पेड़ लगाने पर बल देते हुए कहा कि इससे लोगों को आसानी से ऑर्गेनिक फल उपलब्ध हो सकेंगे और देश में पोषण स्तर बेहतर होगा। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे वृक्ष और पौधे लगाए जाने चाहिए जिनके फूलों से भरपूर नेक्टर (मकरंद) प्राप्त होता हो, क्योंकि पिछले कुछ वर्षों से हनी बी (मधुमक्खियों) की संख्या और शहद उत्पादन प्रभावित हुआ है। मधुमक्खियां कृषि और पर्यावरण संतुलन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, इसलिए उनके लिए अनुकूल पौधों का रोपण आवश्यक है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे पारंपरिक सोच के साथ-साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण भी अपनाएं और ऐसे पौधों का चयन करें जो पर्यावरण, जैव विविधता, मधुमक्खियों तथा मानव स्वास्थ्य सभी के लिए लाभकारी हों। वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के निर्माण का संकल्प लिया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के संगठन विस्तार को मिली गति, तरुण सिरोही बने प्रदेश उपाध्यक्ष