Ticker

6/recent/ticker-posts

नगर निगम ने की पुराणों में वर्णित वृहद पंचवटी की स्थापना

नगर निगम ने की पुराणों में वर्णित वृहद पंचवटी की स्थापना

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम की एक नयी पहल

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम द्वारा रायवाला स्थित पद्मश्री कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर  उद्यान में आध्यात्म, संस्कृति, विज्ञान और वास्तु के महत्व पर आधारित  आंवला, पीपल, बरगद, सीता अशोक व बेल के पौधों का रोपण कर पुराणों में वर्णित वृहद पंचवटी की स्थापना की गयी। पौधारोपण महापौर डॉ. अजय कुमार, नगरायुक्त शिपू गिरि सहित निगम के अधिकारियों, पार्षदों, एनसीसी कैडेट्स व शहर के गणमान्य लोगों द्वारा किया गया। ंइस अवसर पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण, कूडे़-कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण, एवं वृहद वृक्षारोपण आदि का संदेश भी दिया गया। 

महापौर डॉ. अजय कुमार ने पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश देते हुए लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। नगर निगम द्वारा आज पार्षदों के सहयोग से महानगर में सौ से भी अधिक स्थानों पर करीब पांच हजार पौधों का रोपण कराया गया। 
पीपल, बरगद, बेल, आंवला एवं अशोक जैसे पवित्र एवं महत्वपूर्ण वृक्षों का भारतीय संस्कृति एवं पर्यावरणीय महत्व को ध्यान में रखते हुए पंचवटी वृक्षारोपण किया गया। वृहद पंचवटी की स्थापना में मध्य भाग में चार बेल के वृक्ष चारों दिशाओं में, चार वट वृक्षों का रोपण चारों कोनों में, इसके बाद 25 अशोक के वृक्ष गोलाकार रुप में, आंवले के दो वृक्ष दक्षिण दिशा में तथा पीपल के चार वृक्ष चारों दिशाओं में रोपित किये गए। उद्यान प्रभारी डॉ. संदीप मिश्रा ने महापौर को बताया कि पंचवटी न केवल जैव विविधता को बढ़ावा देती है, बल्कि स्वच्छ वायु, छाया एवं पर्यावरण व पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
पौधारोपण में 83 बटालियन एनसीसी, 26 बटालियन एनसीसी गर्ल्स, उपसभापति मयंक गर्ग, पार्षद संजीव कर्णवाल, अनुज जैन, चौधरी वीरसेेन सिद्धू, अहमद मलिक, मोहर सिंह, ज्योति अग्रवाल, नीरज शर्मा, इमरान सैफी, राजू सिंह व पार्षद प्रतिनिधि सईद सिद्द्की के अलावा अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव व मृत्युंजय, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार, नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. प्रवीण शाह, लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी, एमएनएलपी सच्चिदानंद त्रिपाठी वरिष्ठ लेखा परीक्षक अजमैन व सहायक लेखाधिकारी राजीव कुशवाह  सहित निगम के सभी अधिकारी, विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के कार्यकर्ता एवं शहर के अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मानकमऊ बस स्टैंड पर भी हुआ वृहद पौधारोपण