Ticker

6/recent/ticker-posts

व्रक्ष जीवन का महत्त्वपूर्ण अंग हैं जो ऑक्सीजन, फल फूल और साया देते हैं-पूर्व ब्लॉक प्रमुख नक्षत्र पँवार

 व्रक्ष जीवन का महत्त्वपूर्ण अंग हैं जो ऑक्सीजन, फल फूल और साया देते हैं-पूर्व ब्लॉक प्रमुख नक्षत्र पँवार

रिपोर्ट अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-पूर्व ब्लॉक प्रमुख नक्षत्र पँवार ने कहा कि व्रक्ष जीवन का महत्त्वपूर्ण अंग हैं जो ऑक्सीजन, फल फूल और साया देते हैं।इसलिए हर किसी को व्रक्षारोपण कर उनकी देखभाल करनी चाहिए।

राष्ट्रव्यापी व्रक्षारोपन एक पेड़ माँ के नाम के अंतर्गत ग्रामसभा टिपरा में पौधारोपण किया गया।पूर्व ब्लॉक प्रमुख नक्षत्र पँवार ने कहा कि व्रक्ष हमारे जीवन का महत्त्वपूर्ण अंग हैं।व्रक्ष हमें फल फूल,ओषधि और साया और सूख जाने पर लकड़ी ही प्रदान नहीं करते बल्कि जीवन का आधार ऑक्सीजन भी प्रदान करते हैं।इसलिए हम सभी का कर्तव्य है कि न केवल व्रक्ष लगाए जाएं बल्कि उनकी देखभाल भी की जाए।वरिष्ठ पत्रकार कन्हैया गुप्ता ने कहा कि व्रक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार हैं।व्रक्ष वर्षाजल को सरंक्षित करते हैं और मिट्टी कटाव को रोकते हैं।जैव विविधता को बढ़ावा देते हैं और हानिकारक प्रदूषकों को हटाते हैं।इस दौरान विकास,गौतम चौधरी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मानकमऊ बस स्टैंड पर भी हुआ वृहद पौधारोपण