प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज प्रारंभिक परीक्षा को जनपद में शुचितापूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु मंडलायुक्त द्वारा जे0वी0 जैन डिग्री कॉलेज का किया गया सघन निरीक्षण
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-मंडलायुक्त डॉक्टर रूपेश कुमार द्वारा जनपद में हो रही प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज प्रारंभिक परीक्षा 2025 की आयोजित लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से नकल विहीन वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु जे0वी0 जैन डिग्री कॉलेज का औचक निरीक्षण किया गया।
मंडलायुक्त द्वारा परीक्षा केन्द्र का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जा गए। इस दौरान मंडलायुक्त द्वारा परीक्षा केन्द्रों के प्रवेश द्वारों पर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, कंट्रोल रूम से सतत निगरानी, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा कक्षों की निगरानी तथा परीक्षा केन्द्रों के आसपास कानून एवं शांति व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। साथ ही परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता, नकल अथवा व्यवधान उत्पन्न करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केन्द्रों एवं उनके आसपास सतर्क दृष्टि बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने सम्बन्धित को परीक्षा केन्द्रों के प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग एवं फ्रिस्किंग एवं प्रत्येक अभ्यर्थी की निर्धारित मानकों के अनुरूप जांच के उपरांत ही प्रवेश देने के निर्देश दिये।

0 टिप्पणियाँ