सरकार को चिकित्सको का पंजीकरण, फायर एन.ओ.सी.,प्रदूषण एन.ओ.सी.का सरलीकरण करना चाहिए-प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव गोयल
चिकित्सको का उत्पीड़न किसी भी दशा मे बर्दाश्त नही किया जाएगा-डॉ शरद अग्रवाल
यू.पी. आई.एम.ए. स्टेट वर्किंग कमेटी की मीटिंग में यू.पी.से करीब 150 चिकित्सको ने लिया भाग
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सहारनपुर ब्रांच द्वारा दिल्ली रोड स्थित होटल के सभागार मे यू.पी. आई.एम.ए. स्टेट वर्किंग कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया।जिसमे पूरी यू.पी.से करीब 150 चिकित्सको ने भाग लिया,और सहारनपुर मे इस मिटिंग का आयोजन 18 साल बाद किया गया।विशिष्ट अतिथि मेयर डॉक्टरअजय सिंह ने सभी आई.एम.ए के पूर्व अध्यक्षो को शाल पहनाकर सम्मानित किया,
मुख्य अतिथी यू.पी.आई.एम.ए. के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव गोयल ने कहा कि सरकार को चिकित्सको का पंजीकरण, फायर एन.ओ.सी.,प्रदूषण एन.ओ.सी.का सरलीकरण करना चाहिए तथा चिकित्सको का उत्पीड़न रोका जाना चाहिए।आई.एम.ए. के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा यू.पी.आई.एम.ए के संरक्षक डॉक्टर शरद अग्रवाल ने कहा कि चिकित्सको का उत्पीड़न किसी भी दशा मे बर्दाश्त नही किया जाएगा अगर किसी चिकित्सक को कोई समस्या है तो आई.एम.ए. को उस समस्या का निदान करना चाहिए ।उन्होंने कहा कि यू.पी.आई.एम.ए. द्वारा ʼआओ गांव चलेʼ अभियान के अन्तर्गत करीब 84 गांवो को गोद लिया हुआ है।विशिष्ट अतिथि मेयर डॉक्टरअजय सिंह ने सभी आई.एम.ए के पूर्व अध्यक्षो को शाल पहनाकर सम्मानित किया,और उन्होंने कहा कि सरकार चिकित्सको के साथ है किसी भी चिकित्सक का उत्पीड़न नही होने दिया जाएगा। सी.एम.ओ.डॉक्टर प्रवीण कुमार ने आई.एम.ए द्वारा आयोजित इस मिटिंग की सराहना की ।आई.एम.ए के अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण शर्मा ने कहा ,सहारनपुर ब्रांच के लिए यह सौभाग्य की बात है ,हमे इस मिटिंग का आयोजन करने का अवसर मिला ,मेयर डॉक्टर अजय सिंह ने कहा कि आज-कल कुछ लोग पैसे उगाही के चक्कर मे चिकित्सको का उत्पीड़न कर रहे ऐसे लोगो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कार्यक्रम सचिव डॉक्टर मंदीप सिंह ने सभी अतिथियो का माला पहनाकर स्वागत किया।कार्यक्रम का संचालन आई.एम.ए स्टेट सचिव डॉक्टर आशीष अग्रवाल तथा डॉक्टर रेणू शर्मा ने किया।कार्यक्रम के आयोजन मे सचिव डॉक्टर नीरज आर्य, कोषाध्यक्ष डॉक्टर अनुपम मलिक, डॉक्टर कलीम अहमद, डॉक्टर नरेश नौसरान, डॉक्टर विकास अग्रवाल, डॉक्टर डी.के.गुप्ता,डॉक्टर राहुल सिंह का विशेष योगदान रहा।इस मौके पर आई.एम.ए यू.पी. स्टेट कोषाध्यक्ष डॉक्टर वाणी कपूर ,डॉक्टर आनंद प्रकाश, डॉक्टर रवीश अग्रवाल, डॉक्टर मोहन सिंह, डॉक्टर वी.बी.जिन्दल,डॉक्टर रविन्द्र गोयल, डॉक्टर रवि मेहरा,डॉक्टर गुरमीत, डॉक्टर रजनीश दहूजा, डॉक्टर जयपाल चन्द, डॉक्टर पंकज खन्ना,डॉक्टर भरत वार्ष्णेय, डॉक्टर महेश चन्द्रा,डॉक्टर महेश ग्रोवर, डॉक्टर पंकज गुप्ता,डॉक्टर संदीप गर्ग, डॉक्टर प्रशान्त खन्ना, डॉक्टर रवि ठक्कर, डॉक्टर हिमाॅशु मेहता डॉक्टर राजेश शर्मा, डॉक्टर रविकांत निरंकारी आदि चिकित्सक उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ