प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर मंडल की 13 सदस्यीय टीम घोषित
सहारनपुर के तबरेज अहमद बने सहारनपुर मंडल बॉक्सिंग टीम के मैनेजर
मंडल स्तरीय चयन ट्रायल, सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार की देखरेख में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर - बॉक्सिंग खेल के मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में मुक्केबाजों ने रिंग में अपनी ताकत और बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। इस कड़े मुकाबले के बाद चुनी गई सहारनपुर मंडल की टीम में सहारनपुर के 12 और मुजफ्फरनगर जिले के 01 खिलाड़ी का चयन किया गया।
खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं उ0प्र0 बॉक्सिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता, 10 से 13 जून, 2026 सहारनपुर में आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर के द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्टस स्टेडियम मे आयोजित मंडल स्तरीय चयन ट्रायल, सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार की देखरेख में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडल स्तरीय चयन ट्रायल मे सब जूनियर बालक वर्ग में 30-33 किलोग्राम में सूर्यावंश, 35 किग्रा. में देव्यांश, 37 किग्रा. में नीरज कुमार, 40 किग्रा. में वंश, 43 किग्रा. में धीरज, 46 किग्रा. में पुनीत, 49 किग्रा. में अंलश, 52 किग्रा. में रूद्र प्रताप, 55 किग्रा. में आयुष आर्य, 58 किग्रा. में आयुष राणा (मुजफ्फरनगर), 61 किग्रा. में शिवांश कुमार, 64 किग्रा. में आकाश कुमार, 67 किग्रा. में वेदाश का चयन किया गया। जबकि सहारनपुर के तबरेज अहमद को सहारनपुर मंडल की टीम का टीम मैनेजर बनाया गया। क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा ने सभी चयनित मुक्केबाजों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि मंडल स्तर पर चुने गए ये सभी खिलाड़ी सहारनपुर मे होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयन ट्रायल में सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार, जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष अमित जैन, सचिव रितु देवी, तबरेज अहमद, अंकुश प्रजापति, आशीष कुमार, लाल धर्मेंद्र प्रताप, अरुण कुमार योगी, अमित, पवन आदि का सहयोग रहा।

0 टिप्पणियाँ