Ticker

6/recent/ticker-posts

अंडर-14 समर क्रिकेट लीग में टीम ग्रे ने टीम स्काई ब्लू को 23 रन से हराया

अंडर-14 समर क्रिकेट लीग में टीम ग्रे ने टीम स्काई ब्लू को 23 रन से हराया

शानदार बल्लेबाजी के लिए साहिल को मैन ऑफ द मैच चुना गया

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-भूतेश्वर इंटर कॉलेज के क्रीड़ास्थल पर एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित अंडर-14 समर क्रिकेट लीग में टीम ग्रे ने टीम स्काई ब्लू को 23 रन से हरा दिया। मैच में साहिल ने शानदार शतकीय पारी खेलकर टीम ग्रे की जीत में अहम भूमिका निभाई। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ग्रे ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। टीम की ओर से साहिल ने 100 रन की शानदार पारी खेली, जबकि आरिश 36 रन बनाकर नाबाद रहे। टीम स्काई ब्लू की ओर से हनुमंत ने दो विकेट और आयुष ने एक विकेट लिया।179 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम स्काई ब्लू निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 155 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अंशुमान ने 46 रन और हनुमंत ने 35 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। टीम ग्रे की ओर से राघव चौहान ने तीन विकेट और आमिर मलिक ने दो विकेट हासिल किए। शानदार बल्लेबाजी के लिए साहिल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान कोच राजीव गोयल टप्पू, रणधीर कपूर, भूपेंद्र कछल और संजय शर्मा सहित अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सांसद इमरान मसूद ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण